38th National Games: सतना जिले के रामपुर बघेलान निवासी एएसआई बिनोद त्रिपाठी की बेटी गीतांजलि ने गोल्ड मैडल जीत कर क्षेत्र का मान रोशन किया है। उन्होने बुशु स्पर्धा में 56केजी में गोल्ड मेडल जीता है। बतादें कि देहरादून में 38वां नेशनल गेम्स खेला जा रहा है।
यह आयोजन 28 जनवरी से 14 फरवरी तक चलेगा। इस खेल प्रतियोगिता में देश भर के सभी राज्यों से खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। बतादें कि बुशु स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीत कर विन्ध्य का नाम रोशन करने वाली गीतांजली त्रिपाठी दिल्ली में सशस्त्र सीमा बल में नौकरी कर रही है। सतना जिला निवासी गीतांजली, जार्जिया सहित अन्य देशों में भी गोल्ड मेडल जीत चुकी है।

No comments
Post a Comment