रीवा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसघाट मोहल्ले में समूह की महिलाओं से करीब एक करोड़ रुए से ज्यादा की ठगी के मामले में बीती देर रात बवाल की स्थिति निर्मित हो गई। बताया गया है कि फरार आरोपी महिला मंजू सिंह का भाई और उसकी मां घर आए थे जिसकी जानकारी मिलते ही पैसा गवां चुकी महिलाओं और उनके परिजनों ने उन्हें घेर लिया इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस सहित स्थानीय पार्षद ने मामले को शांत कराया। है
पीड़ित महिलाओं ने बताया कि बांसघाट मोहल्ला निवासी मंजू सिंह नामक महिला एक समूह संचालित करती थी और इसी समूह के आड़ में उसने अलग-अलग महिलाओं को बैंक से कर्ज दिलाने के नाम पर करीब एक करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी कर कुछ दिन पूर्व अचानक फरार हो गई। जिसकी शिकायत सिविल लाइन थाना सहित कलेक्टर रीवा से की गई है। पीड़िताओं ने बताया कि काफी प्रयास के बाद भी मंजू सिंह का कोई पता नहीं चला और ना ही उसके परिजनों के संबंध में कोई जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि बीती रात मंजू सिंह के भाई राहुल सिंह और मां ललिता सिंह उनके घर आई हुई थी, इसकी जानकारी जैसे ही पीड़ित महिलाओं को हुई तो वह अपने परिवार के साथ उनके घर पहुंच गई इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया है।

No comments
Post a Comment