रीवा में 'लुट गया आशिक' हीरा-सोना-चांदी और रुपयों का उपहार देने के बाद प्यार में मिला धोखा, SP ऑफिस में ...

Saturday, 1 February 2025

/ by BM Dwivedi

रीवा। पहले दोस्ती, फिर प्यार और शादी की रजामंदी के बाद मंडप में पहुंचने से पहले एक प्रेमी ने अपने प्रेमिका के लिए लाखों रुपए न्यौछावर कर दिए। हीरे की अंगूठी से लेकर महंगे हैंडबैग और चश्मा सहित तीन आईफोन देने के बाद प्रेमी की आंखें उस समय खुल गई जब 3 साल की मोहब्बत में प्रेमिका ने अपने पुराने प्रेमी से सगाई रचाई। करीब 80 लाख रुपए प्रेमिका के ऊपर खर्च करने के बाद जब प्रेमी को धोखा मिला तो उसने घटना की शिकायत पुलिस में कर दी। अब वह दिए हुए उपहार और पैसों की मांग कर रहा है। मामले के तूल पकड़ने के साथ ही प्यार और मोहब्बत के बीच अब राजनीति भी गरमाने लगी है। आजाद नगर निवासी प्रेमी विवेक शुक्ला के मुताबिक उसकी प्रेमिका पूर्व विधायक की भतीजी है। प्यार में धोखा खाए विवेक ने जब अपने उपहार वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे प्रेमी ने आरोप लगाया है कि बीएसपी के पूर्व विधायक जो अब भाजपा की शरण में हैं। जिसके कारण उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचे प्रेमी ने बताया कि तकरीबन 3 साल 6 माह पूर्व लड़की से उसकी मुलाकात हुई। दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्यार होने के बाद शादी का वादा किया गया। लेकिन प्रेमिका ने धोखा दे दिया। इस दौरान प्रेमी के द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में अपने प्रेमिका के लिए उपहार खरीदे गए जिसका डाटा प्रेमी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी पेश किया गया। इस दौरान प्रेमी के द्वारा कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई गई। जिसमें उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। विवेक ने यह भी बताया कि प्रेमिका ने उसे अपने पुराने प्रेमी के खाते में भी पैसे डलवाए थे। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved