रीवा. अंतर्राष्ट्रीय अधिवक्ता दिवस संघर्ष परिषद के अध्यक्ष एड. राजकुमार सिंह तिवारी के नेतृत्व में राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला अधिवक्ताओं का सम्मान किया। साथ ही उन्होंने महिलाओं के प्रकरणों की नि:शुल्क पैरवी का संकल्प भी दोहराया है।
इस दौरान एड. तिवारी ने कहा कि नारी ममता, त्याग, करुणा और बलिदान की प्रतिरूप है। मानवता की प्रेरणा स्रोत हैं। नारी ऊर्जा से भरपूर सभी चुनौतियों का सामना करने में सक्षम है। राष्ट्र के विकास में नारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर अधिवक्ता राम रतन सिंह तिवारी, संजू चतुर्वेदी, प्रीति सोंधिया, प्रियंका कुशवाहा, प्रिया सिंह परिहार, कीर्ति सिंह, रजनी सेन, राधा तिवारी, शारदा श्रीवास्तव, आकांक्षा सिंह, शालू अंसारी, प्रीति सिंह, जानकी साकेत, सपना वर्मा, पूजा शुक्ला, शिवानी शुक्ला, श्रेया शर्मा, सोनू चौधरी आदि मौजूद रहीं।
No comments
Post a Comment