मऊगंज में टड़हर गांव के पास एक ट्रेलर ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार चंद्रवती केवट की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मंगलवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि चंद्रवती अपने भांजे के साथ बाइक पर सवार होकर मऊगंज चाकमोड से अपने घर जा रही थीं। वह अपने भतीजे के जन्मदिन समारोह में शामिल होने मायके आई थीं। दुर्घटना में भांजा सड़क से दूर जाकर गिरा, लेकिन चंद्रवती सड़क पर गिरीं और ट्रक के पहियों के नीचे आ गईं। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइश देकर जाम खुलवाया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मऊगंज भेज दिया, जहां बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

No comments
Post a Comment