Satna News: बिरसिंहपुर तहसीलदार का रीडर 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप

Wednesday, 5 February 2025

/ by BM Dwivedi

सतना जिले की बिरसिंहपुर में रिश्वतखोरी का फिर एक मामला सामने आया है। बिरसिंगपुर तहसीलदार के रीडर राकेश त्रिपाठी को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है।  यह कार्रवाई रीवा ईओडब्ल्यू की टीम ने बुधवार दोपहर करीब 12.30 तहसील कार्यालय में की। 

जानकारी के मुताबिक उजैनी निवासी किसान नीलेश कुमार लोधी ने 3 सितंबर 2024 को पैतृक जमीन के बंटवारे के लिए तहसील कार्यालय में आवेदन किया था। तहसीलदार परमसुख बंसल के रीडर राकेश त्रिपाठी ने आवेदन पर कार्रवाई के लिए किसान से 5 हजार रुपए मांगे। किसान ने इस मामले की शिकायत ईओडब्ल्यू में की। 

बता दें कि बिरसिंहपुर तहसील में 20 दिनों के अन्दर भ्रष्टाचार का दूसरा मामला है। इससे पहले 17 जनवरी को ईओडब्ल्यू ने एक आरआई को जमीन सीमांकन के लिए 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए सतना सर्किट हाउस से गिरफ्तार किया था। कार्रवाई ईओडब्ल्यू निरीक्षक मोहित सक्सेना के नेतृत्व में की गई।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved