रीवा में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कॉलेज चौराहे से किया गिरफ्तार, लगा रहे थे पोस्टर

Monday, 3 February 2025

/ by BM Dwivedi

रीवा में आरएसएस बैन का पोस्टर लगा रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कॉलेज चौराहे से गिरफ्तार किया है। सभी कार्यकर्ताओं को कंट्रोल रूम लाया गया, जहां उनके खिलाफ कारवाई की गई। दरअसल कॉलेज चौराहे में एनएसयूआई कार्यकर्ता आरएसएस बैन का पोस्टर लगा रहे थे। इस बात की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल कॉलेज चौराहा पहुंच गया और वहां पोस्टर लगा रहे हैं करीब दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। सभी को कंट्रोल रूम लाया गया। 

पुलिस की इस कारवाई का एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है। उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी की विचारधारा पर चलने वाले लोग हैं, हम लोग शांतिपूर्ण ढंग से पोस्टर लगा रहे थे, लेकिन सरकार के दबाव में पुलिस ने हमें पोस्टर नहीं लगाने दिया और गिरफ्तार कर लिया।


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved