रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान थाना अंतर्गत पहाड़िया में लगातार बिना लीज के शासकीय खदानों में दबंगों का कब्जा है। वहीं अवैध ब्लास्टिंग से घरों की दीवार भी दरक गई हैं। पत्थर से ओवरलोड वाहन बस्तियों से होकर जाते हैं, जिससे पत्थर गिरने से लोग घायल भी हो रहे हैं। खदान से महज 200 मीटर पर स्कूल भी है, जहां बच्चों को खतरा बना रहता है।
लगातार हो रहे अवैध उत्खनन को ले ग्रामीण अब सड़क पर उतर आए हैं। सड़क पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई सालों से यहां अवैध उत्खनन हो रहा है। इसकी शिकायत कई बार की गई, लेकिन अधिकारीयों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती।

No comments
Post a Comment