रीवा के शासकीय कन्या महाविद्यालय (GDC ) में वाणिज्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार के समापन समारोह में मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला भी शामिल हुए। उन्होंने भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। जीडीसी कॉलेज में आयोजित किए गए इस सेमिनार की उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि भविष्य को देखते हुए बच्चों को अपडेट और अपग्रेड करना सराहनीय कार्य है। इंटेलिजेंस जो भविष्य की दुनिया है उसको लेकर जो सेमिनार हुआ है, उससे छत्राओं को रोजगार, उद्योग व अर्थव्यवस्था में एआई की भूमिका के बारे में अहम जानकारी मिली है। दरअसल आज जीडीसी कॉलेज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार का समापन हुआ। सेमिनार के माध्यम से छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से होने वाले लाभ और हानि से अवगत कराया गया। इस राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार में देश के विभिन्न राज्यों के वैज्ञानिक भी ऑनलाइन जुड़े हुए थे, जिन्होंने उक्त विषय पर अपने अपने विचार व्यक्त किए।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments
Post a Comment