महाराष्ट्र के वर्धा के रहन वाले एक दिव्यांग करीब 9 सौ किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर निकले हैं। [] एक दुर्घटना में अपना दाहिना पैर खो चुके गोपाल वर्धा ने महाराष्ट्र से प्रयागराज और अयोध्या तक की यात्रा साइकिल से करने का संकल्प लिया है। गोपाल ने तय किया कि वे महाराष्ट्र से प्रयागराज और अयोध्या तक की यात्रा खुद साइकलिंग कर पूरी करेंगे। उनकी यह यात्रा 31 जनवरी से शुरू है, इस दौरान वो शुक्रवार देर रात रीवा पहुंचे और शनिवार सुबह प्रयागराज मार्ग की ओर रवाना हो गए। उनके पास दाहिने पैर में एक कृत्रिम रॉड नुमा सहारा लगा है, इसके बावजूद वे साइकिल चलाने का अपना जुनून नहीं छोड़ पाए।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments
Post a Comment