रीवा रेडक्रास सोसायटी को प्रदेश में मिला प्रथम पुरस्कार

Saturday, 22 February 2025

/ by BM Dwivedi

रीवा. भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी रीवा को मध्यप्रदेश राज्य शाखा भोपाल द्वारा वर्ष 2023-24 में किए गए मध्यप्रदेश में सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए स्पेशल अवॉर्ड फॉर ओवरऑल परफॉर्मेंस के लिए प्रथम पुरस्कार के लिए चयनित किया किया गया है। आगामी 3 मार्च को राजभवन भोपाल में राज्यपाल मंगू भाई पटेल द्वारा डॉ. प्रभाकर चतुर्वेदी चेयरमैन भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी रीवा को सम्मानित किया जाएगा।

 प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ सेवा कार्य करने के लिए प्रथम पुरस्कार  प्राप्ति पर कलेक्टर प्रतिभा पाल अध्यक्ष रेडक्रॉस  डॉ. प्रभाकर चतुर्वेदी को इसी तरह सर्वश्रेष्ठ  सेवा कार्य करते रहने हेतु बधाई दिया है। वहीं संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय अनिल दुबे, उपाध्यक्ष जयंत खन्ना, वाइस चेयरमैन एके खान, सचिव डॉ. विनोद श्रीवास्तव,  एसडीएम त्रिपाठी, डॉ. एसके त्रिपाठी, डॉ. बीएन त्रिपाठी, सीए प्रशांत जैन आदि ने इसकी सराहना की है। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved