रीवा। व्हाइट टाइगर ब्रीडिंग सेंटर रीवा जिले के गोविंदगढ़ में स्थापित किया जाना है जिसके लिए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की मंजूरी भी मिल गई है। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के प्रयास से मिली इस नई सौगात से जैव विविधता संरक्षण एवं पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। बतादें कि महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव ह्वाइट टाइगर सफारी और चिड़ियाघर मुकुंदपुर के संशोधित मास्टर प्लान के तहत गोविंदगढ़ रीवा में सैटेलाइट फैसिलिटी के साथ ह्वाइट टाइगर ब्रीडिंग सेंटर की स्थापना के प्रस्ताव को केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की विशेष समिति द्वारा तकनीकी समिति की अनुसंधान पर स्वीकृत प्रदान की गई है। इस नई सौगात के मिलने पर डिप्टी सीएमने रीवा सहित, विंध्य और समस्त प्रदेश वासियों को बधाई दी है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments
Post a Comment