Rewa News: नागरिक सुविधा केंद्र विषय पर प्रशिक्षण व कार्यशाला का आयोजन

Saturday, 1 February 2025

/ by BM Dwivedi

रीवा। सहकारी प्रबंध संस्थान भोपाल,  जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रीवा एवं नाबार्ड के सहयोग से सहकारी समितियों के सेवायुक्तों के लिए "नागरिक सुविधा केन्द्र" विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम के दौरान निदेशक डॉ. किशोर कुमार, पी के परिहार, सुनील तिवारी, जिला सहकारी बैंक रीवा, रवि शंकर मिश्रा जिला प्रबंधक सीएससी रीवा एवं विक्रम पांडे जिला प्रबंधक मऊगंज द्वारा सीएससी पोर्टल के माध्यम से समितियों को होने वाले लाभ एवं ग्रामीण आबादी तक सेवायें को पहुचाने तथा सहकार से समृद्धि की परिकल्पना को साकार करने  जानकारी प्रदान कर मार्गदर्शन दिया गया I

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved