रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र में सड़क पार कर रही एक महिला की तेज रफ्तार बुलेरो की चपेट में आने के कारण मौत हो गई। मृतिका की पहचान रामपुर पैपखरा निवासी सुखवरिया कोल के रूप में हुई है। घायल महिला को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल लाया गया था, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतिका के पुत्र धर्मेंद्र कोल ने बताया कि वह अपनी मां के साथ बड़े भाई के बेटी की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए पैपखरा से उमरी गांव आया था। तभी सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी मां को अपनी चपेट में ले लिया।
बीते दिवस हुई घटना के बाद गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

No comments
Post a Comment