Rewa News: रामहर्षण महराज की तपोस्थली खजुहा धाम में समैया एक मार्च से

Tuesday, 25 February 2025

/ by BM Dwivedi

रीवा। रीवा से गड्डी मार्ग पर स्थित मिथिलाबिहारी कुंज खजुहाधाम में आगामी एक मार्च सीताराम विवाहोत्सव समैया का आयोजन प्रारंभ होगा। यह कार्यक्रम  रामानन्दाचार्य 1008 वल्लमाचार्य महराज के सानिध्य में होगा। जिसमें प्रथम दिन किशोरी जी का जन्म, द्वितीय दिवस फुलवारी, तृतीय दिन धनुषयज्ञ परशुराम संवाद, चतुर्थ दिन सीताराम विवाह, पंचम दिवस रामकलेवा एवं फुलवारी तथा षष्टम दिवस भगवान की दिव्य झांकी उत्सव के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु आएंगे। उक्त स्थल रामहर्षण महराज की तपोस्थली के रूप में जाना जाता है।  

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved