रीवा। शहर के बिछिया स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में होली पर्व पर आयोजित होने वाले भंडारा प्रसाद वितरण की तैयारी को लेकर समिति की बैठक हुई। बैठक में सभी सहयोगी, समिति पदाधिकारियों, सदस्यों ने 14 मार्च को होली के दिन आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की जिम्मेदारियां भी पदाधिकारियों को सौंपी। इस भंडारे में दोपहर एक बजे से कढ़ी, चावल, खीर का भोग लगाकर आम जनता को समर्पित किया जाएगा। यह कार्यक्रम वर्षों से आयोजित किया जा रहा है जहां पर हजारों की संख्या में लोग शामिल होते हैं। इस बैठक में श्री जगन्नाथ मंदिर भंडारा समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता, मोहित गुप्ता, मनोज गुप्ता, मल्लू गुप्ता, दीपक गुप्ता, अनिल गुप्ता, संजीव गुप्ता, अंबर गुप्ता, देवेश सोनी, रोहित ठारवानी, सुरेश गुप्ता, प्रकाश केसरिया आदि उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments
Post a Comment