Rewa News: उचित दाम पर गणेवश और स्टेशनरी की सामग्री उपलब्ध कराने लगाया जा रहा पुस्तक मेला, जानिए क्या होगा लाभ

Thursday, 27 March 2025

/ by BM Dwivedi

रीवा। आगामी एक अप्रेल से शुरू हो रहे नवीन शैक्षणिक सत्र में छात्रों-अभिभावकों को अधिक भटकना नहीं पड़े और एक ही स्थान पर सामग्री उपलब्ध कराई जाए, इसके लिए पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला खासतौर पर जिले भर में संचालित अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को उचित रेट पर पुस्तक, गणवेश, स्टेशनरी आदि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि 2 एवं 3 अप्रेल को इस मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें एक ही परिसर में सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके लिए शासकीय मार्तंड स्कूल क्रमांक तीन के मैदान को चुना गया है। जहां पर उचित रेट पर पुस्तक,गणवेश एवं स्टेशनरी छात्रों को उपलब्ध होगी। कई बार यह शिकायतें आती रही हैं कि दुकानदारों द्वारा मनमानी रूप से दाम वसूला जा रहा है। इतना ही नहीं कई प्राइवेट स्कूलों द्वारा कुछ दुकानों को तय कर लिया जाता है और अभिभावकों को उन्हीं स्थानों से सामग्री खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है। जिन व्यापारियों को मेले में अपना स्टाल लगाना होगा उन्हें शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पास पहले ही अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved