रीवा। बघेली लोक कलाओं को प्रोत्साहन देने आयोजित किए गए बघेली महोत्सव कार्यक्रम में कई जिलों के कलाकार शामिल हुए। इस दौरान कई तरह की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। शहर के कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में तीन पांच फिल्म्स एवं शिवाय फाउंडेशन द्वारा बघेली महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बघेली के विभिन्न कार्यक्रमों का मंचन एवं प्रस्तुतियां दी गईं। बघेली महोत्सव का आयोजन दो सत्र मे आयोजित हुआ। पहले सत्र में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। बघेली व्यंजन प्रतियोगिता में शारदा भजन मंडली विजेता एवं निशा सिंह परिहार उपविजेता रहीं। इसी तरह समूह लोक गायन में नीलम तिवारी समूह विजेता, शारदा भजन मंडली उप विजेता व बघेली कहानी जिसमें बृजेश सिंह विजेता, सुषमा सिंह उप विजेता रही। इन सभी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किया गया। दूसरे सत्र में ललन शुक्ला, प्राची पाण्डेय, रजनीश, ऋषभ, दीक्षा सतेंद्र के दल ने शानदार समूह लोकगीत प्रस्तुत किए। इसके बाद लगातार रोली त्रिपाठी, महिमा पाण्डेय, चित्रा त्रिपाठी ने एकल गीत से धूम मचाई। इसके अलावा राज तिवारी एवं साथियो ने लिल्ली घोड़ी, सीधी की बाल कलाकार मान्या पाण्डेय, तीन पांच की हास्य नाटिका विशाल सोंधिया का काली नृत्य, रितिका द्विवेदी समूह का आधुनिक बघेली गीतों पर मंचन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, नगर निगम स्पीकर व्यंकटेश पांडेय, गंगेव जनपद अध्यक्ष विकास तिवारी, गायक राजकुमार शास्त्री, नायब तहसीलदार राजीव शुक्ला, टीआई शिवा अग्रवाल, प्राचार्य विभा श्रीवास्तव, लोक गायिका मणिमाला सिंह, डॉ प्रभाकर चतुर्वेेदी सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। इस दौरान कहानीकार विनोद भट्ट, इंदिरा अग्निहोत्री, प्रमिला तिवारी, डॉ राजकुमार शर्मा, केसरकली मिश्रा, अमित कुमार द्विवेदी की निर्णायक भूमिका रही। इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ. उमेश लखन, कामता माखन, अमित शुक्ला, रीती सरगम, रितिका द्विवेदी, रामानुज तिवारी, अंकित मिश्रा, शुभम मिश्र, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, ऋषभ, दीक्षा शुक्ला, रोली, सौरभ द्विवेदी, शुभम तिवारी आदि की टीम ने किया।
इन्हें किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में पांच प्रमुख लोगों को सम्मानित किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से साहित्यकार जगजीवनलाल तिवारी, लोक कला संरक्षण में नरेन्द्र बहादुर सिंह, संगीत शिक्षा में विनोद मिश्रा, सुपारी खिलौनों के लिए अभिनंदन कुंदेर, चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ गीता बनर्जी आदि को बघेली रत्न से सम्मानित किया गया।
No comments
Post a Comment