रीवा में मैंगो शेक की जहाज बिक रहा धीमा जहर, जानिए कैसे तैयार किया जा रहा ये सस्ता मैंगो शेक

Friday, 28 March 2025

/ by BM Dwivedi

Mango shake ship selling slow poison: रीवा के बाजार में विक्रय किए जा रहे हैं मैंगो शेक की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया गया है। जांच के दौरान नए बस स्टैंड पर 15 रुपए में मैगो शेक विक्रय करते पाया गया। प्रतिष्ठान की जांच के दौरान कलर एवं शक्कर का सीरा आम के जूस में मिलाकर बड़ी तादात में शेक तैयार कर विक्रय किया जा रहा था। जांच टीम ने खराब शेक को नष्ट कराया है। 

इस दौरान विक्रेता अंकित सोनकर ने जांच टीम को बताया कि शहर मे मैंगो शेक बेचने के लिए वो लोग बनारस से हर साल आते हैं और शहर में उनके द्वारा आठ दुकानें लगायी गई है। इस दौरान विक्रय किए जा रहे अमानक मैंगो शेक को नष्ट कराया गया। साथ ही मैंगो शेक व कैमिकल के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं एवं दुकान संचालकों को कैमिकल उपयोग न करने संबंधी निर्देश दिया गया है। बताया गया कि पंद्रह बीस रुपये में विक्रय हो रहा मैंगो शेक स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। क्योंकि इसमें आम का जूस नाम मात्र का होता है एवं रंगीन पानी और कैमिकल से यह तैयार होता है, स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है । लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved