Rewa News: रीवा नगर निगम परिषद की बैठक में भावुक हुए स्पीकर, खाई बेटे की कसम

Friday, 28 March 2025

/ by BM Dwivedi

रीवा। नगर निगम परिषद की बैठक में गुरुवार को निर्दलीय पार्षद नम्रता सिंह द्वारा भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाए जाने के बाद निगम स्पीकर व्यंकटेश पांडेय भावुक हो गए और कहा कि बिना किसी तथ्य के यह गंभीर आरोप है। उन्होंने टेबिल पर रखे पानी की बाटल उठाई और सबके सामने कसम खाई कि उनका इन आरोपों से कोई लेना-देना नहीं है। यदि निर्दलीय पार्षद के आरोप सही हैं तो इसकी सजा हमें ईश्वर दे। उन्होंने बेटे की कसम खाते हुए कहा कि एक ही बेटा है। स्पीकर के भावुक होने के बाद भाजपा की कई महिला पार्षद आसंदी के सामने पहुंची और नम्रता को सदन से बाहर करने की मांग उठाई। जिसके बाद अध्यक्ष ने उन्हें सदन से बाहर जाने के लिए कहा। 

महिला पार्षद ने भी किया वॉकआटट

बजट में परिचर्चा के दौरान वार्ड 40 की भाजपा समर्थित महिला पार्षद नीलू कटारिया ने सदन से बाकआउट कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें सदन में अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया जाता है। कई बार अध्यक्ष से अपनी बात रखने की मांग की लेकिन वह बैठा देते हैं। हालांकि बैठक समाप्त होने के बाद नीलू कटारिया ने कहा कि वह अपनी बात रखना चाह रही थी, जब नहीं सुना गया तो बाहर निकल आईं लेकिन किसी के प्रति मन में कोई नाराजगी नहीं है। 

सिटीजन एप किया गया लांच

परिषद में चर्चा के दौरान भाजपा पार्षदों ने नागरिकों को नगर निगम से सीधे जोड़ने वाले एप को लेकर सवाल उठाया। इस पर नगर निगम आयुक्त डॉ.सौरव सोनवणे ने परिषद के अंदर नगर निगम के माई रीवा सिटीटन एप की कापी प्रदान कराई। पार्षदों ने कहा इसे जनता के लिए समर्पित किया जाए। जिस पर आयुक्त ने कहा कि इसका जनता सीधे उपयोग कर पाएगी।  

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved