रीवा. संभागीय महिला अधिकारियों ने आंगनवाड़ी केन्द्र रीठी में जाकर महिलाओं और बच्चों को नि:शुल्क पोषण किट प्रदान किए। इस संबंध में संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास ऊषा सिंह सोलंकी ने बताया कि महिला अधिकारियों ने आंगनवाड़ी केन्द्र रीठी को आदर्श आंगनवाड़ी बनाने के लिए प्रयास शुरू किए हैं। इस केन्द्र का नियमित रूप से भ्रमण किया जा रहा है।
प्रथम दिन केन्द्र में दर्ज सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पोषण किट प्रदान की गई। महिलाओं को स्वयं तथा परिवेश की साफ.-सफाई एवं स्वास्थ्य रक्षा के संबंध में भी जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम के सहयोग से बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कराई गई। इस दौरान संयुक्त संचालक ऊषा सिंह, संयुक्त आयुक्त दिव्या त्रिपाठी, उप संचालक मछली पालन डॉ. अंजना सिंह, सहायक आयुक्त आबकारी कीर्ति दुबे तथा सहायक संचालक कृषि प्रीति द्विवेदी शामिल रहीं।
No comments
Post a Comment