Mauganj News: सवारी से भरी बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरी, 20 घायल, 6 गंभीर

Saturday, 26 April 2025

/ by BM Dwivedi

रीवा। यात्रियों को लेकर जा रही तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरकर पलट गई। इस घटना में उसमें सवारी यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है। यादव बस सर्विस की बस शुक्रवार को सवारी लेकर हनुमना से जड़कुड जा रही थी। शाम को बस जैसे ही हनुमना थाने के अदवा नदी पुल पर पहुंची तभी अचानक चालक नियंत्रण को बैठा। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर पलट गई। बस में सवार 20 के लगभग यात्री घायल हो गए जिसमें 6 लोगों को गंभीर छोटे आई थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया जहां से दो घायलों को संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है जबकि चार घायलों का इलाज संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है। प्रारंभिक जांच में हादसे के कारण सामने नहीं आए हैं। घायलों में कृष्ण कुमार यादव 25 वर्ष, अमित कुमार यादव 35 वर्ष, हीरालाल यादव 70 वर्ष, फूलवती गोड पति विनोद कुमार 30 वर्ष, माला सिंह पिता शिवराज सिंह, सुनील सिंह शामिल है।

कलेक्टर एपी मौके पर पहुंचे इस घटना की सूचना मिलने पर कलेक्टर संजय जैन एस पी दिलीप सोनी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी। उन्होंने आरटीओ विभाग से बस के संबंध में भी जानकारी मंगवाई है। अस्पताल में सभी घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश डॉक्टर को दिए हैं।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved