मूंग ही नहीं, उड़द भी खरीदेगी MP सरकार, एक किंटल पर 2 हजार का फायदा, जानिए क्या होगा सर्थन मूल्य

Saturday, 14 June 2025

/ by BM Dwivedi

Government will also purchase urad at support price: भोपाल. प्रदेश में किसानों की गर्मी की मूंग ही नहीं, सरकार उड़द की खरीदी भी समर्थन मूल्य पर करेगी। दोनों फसलों के उपार्जन के लिए 19 जून से पंजीयन होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को बताया कि मूंग व उड़द खरीदी के लिए पंजीयन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके नियम ठीक उसी तरह होंगे, जिस तरह किसान गेहूं खरीदने के लिए पंजीयन कराते आए हैं। गुरुवार शाम को केंद्र सरकार ने उत्तरप्रदेश, हरियाणा व गुजरात में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी को मंजूरी दे दी थी, जिसके बाद मध्यप्रदेश में खरीदी की मांग और तेज हो गई थी। हालांकि मुख्यमंत्री किसानों को पहले ही भरोसा दे चुके थे कि किसानों के हित में बेहतर निर्णय लेंगे।

किसानों को प्रति क्विंटल मूंग का समर्थन मूल्य 9682 मिलेगा। यह दाम केंद्र ने तय किए है। अभी समर्थन मूल्य पर खरीदी नहीं हो रही थी इसलिए बाजार में प्रति क्विंटल दाम 6000 से 6500 रुपए ही मिल रहे थे। समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू होने से प्रति क्विंटल 2 हजार रुपए का फायदा होगा। उड़द का समर्थन मूल्य ७४०० रुपए होगा।

यह होगा समर्थन मूल्य: मूंग का समर्थन मूल्य 8682 रुपए प्रति क्विंटल होगा, जबकि उड़द 7400 प्रति क्विंटल के दाम पर खरीदी जाएगी।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved