रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करते हुए 13 करोड़ रुपये की लागत से एमआरआई मशीन का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रीवा को चिकित्सा क्षेत्र में मेडिकल हब बनाने का सपना जल्द पूरा होगा। उन्होंने 200 बेड के कैंसर अस्पताल की घोषणा की, जिसमें कैंसर उपचार के लिए सभी आधुनिक मशीनें स्थापित की जाएंगी ताकि मरीजों को बाहर न जाना पड़े।
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में पहले से ही किडनी ट्रांसप्लांट, ओपन हार्ट सर्जरी, बाईपास सर्जरी और एंजियोप्लास्टी जैसी जटिल चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं। बीते डेढ़ माह में 50 ओपन हार्ट सर्जरी और छह किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किए गए हैं। नई एमआरआई मशीन के शुरू होने से मरीजों को अब स्थानीय स्तर पर यह सुविधा आसानी से मिलेगी। इसके अलावा, संजय गांधी अस्पताल में 6.5 करोड़ की सीटी स्कैन मशीन और कैंसर उपचार के लिए 35 करोड़ की लीनियर एक्सलेरेटर मशीन व 7.5 करोड़ की ब्रैकी थेरेपी मशीन भी स्थापित की जा रही है। बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए एक अतिरिक्त कैथ लैब भी शुरू की जा रही है।
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत रीवा में 2200 से अधिक एंजियोप्लास्टी और छह किडनी ट्रांसप्लांट किए गए, जो गरीब मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है। यह योजनाएं जरूरतमंद लोगों को मुफ्त और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं प्रदान कर रही हैं, जिससे रीवा चिकित्सा के क्षेत्र में एक मजबूत केंद्र के रूप में उभर रहा है।

No comments
Post a Comment