रीवा में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने जय महाकाल सेवा संघ की ‘रोटी योजना’ के तहत मनकामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में गरीबों, जरूरतमंदों और भूखे राहगीरों को नि:शुल्क गर्म व ताजा भोजन पैकेट वितरित किए। उन्होंने भगवान का वैदिक विधि से पूजन-अर्चन कर मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का भी निरीक्षण किया।
पिछले 10 वर्षों से संचालित यह रोटी योजना हर रविवार जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराती है। संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि अब इस योजना को प्रतिदिन संचालित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। जिला प्रभारी व रोटी योजना प्रमुख विनय तिवारी ने अतिथियों, सहयोगियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मंदिर समिति के व्यवस्थापक राहुल टंडन, गौरव अग्रवाल, प्रमोद पांडेय, गौरव शुक्ला, अभिजीत चतुर्वेदी, छवि मिश्रा, संजय त्रिपाठी, प्रभा त्रिपाठी, अमित गिरी, अभिनव तिवारी, आयुष मिश्रा, अनिकेत तिवारी, रंजन पटेल सहित कई गणमान्यजन और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जय महाकाल सेवा संघ का यह प्रयास ‘सेवा ही शिव’ की भावना को साकार करता है और समाज में मानवीय संवेदनाओं को प्रोत्साहित करता है।

No comments
Post a Comment