Rewa News: पुष्पराज नगर में चोर ने घर में घुसकर की चोरी, मोबाइल और रुपये ले उड़ा

Monday, 14 July 2025

/ by BM Dwivedi


रीवा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पुष्पराज नगर में एक घर में घुसे अज्ञात चोर ने मोबाइल और 6000 रुपये नकद चुरा लिए। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस चोर की पहचान और तलाश में जुट गई है।

पुष्पराज नगर निवासी भारती प्रसाद त्रिपाठी के घर में बीती रात करीब 1 बजे एक अज्ञात चोर पड़ोसी की छत से उनके घर की छत पर चढ़ा और सीढ़ियों से नीचे उतरकर कमरे में पहुंचा। वहां सो रहे भारती प्रसाद का मोबाइल और तकिए के नीचे रखे 6000 रुपये चुराकर फरार हो गया। उस समय भारती प्रसाद नीचे के कमरे में सो रहे थे, जबकि उनका परिवार ऊपरी कमरे में था।
घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई, जिसे पीड़ित परिवार ने पुलिस को सौंपा। पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने का प्रयास कर रही है। घटना को देखकर लगता है कि चोर ने पहले रेकी की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved