मैहर में खदान के गड्ढे में डूबने से दो बहनों की मौ#त

Monday, 21 July 2025

/ by BM Dwivedi


मध्य प्रदेश के मैहर में नादन थाना क्षेत्र के ग्राम बठिया में सोमवार सुबह बारिश के पानी से भरे खदान के गड्ढे में डूबने से दो बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। मृत बच्चियों की पहचान पुष्पा कोल (10) और प्राची कोल (8), पिता पिंटू कोल के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 10:30 बजे दोनों बहनें खेलते-खेलते घर के पीछे खदान के गड्ढे में नहाने उतरीं। गहरे पानी में चले जाने के कारण दोनों डूब गईं। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। पड़ोसियों से पता चला कि बच्चियां खदान की ओर गई थीं। गड्ढे के पास उनके कपड़े मिलने पर डूबने की आशंका जताई गई।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और आधे घंटे की मशक्कत के बाद बच्चियों के शव पानी से निकाले गए। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। नादन थाना प्रभारी केएस बंजारे और उनकी टीम मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मैहर सिविल अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved