Rewa News: बिछिया घाट में रील बनाते समय युवक नदी में बहा, SDRF की तलाश जारी

Saturday, 19 July 2025

/ by BM Dwivedi


रीवा: मध्यप्रदेश के रीवा जिले के बिछिया घाट में शुक्रवार को 24 वर्षीय आर्यन खान रील बनाते समय नदी के तेज बहाव में बह गया। आर्यन रीवा डीएसपी हिमाली पाठक के सरकारी वाहन चालक का बेटा है। घटना के बाद SDRF की टीम उसकी तलाश में जुटी है, लेकिन अंधेरा होने के कारण शुक्रवार रात सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा।
पुलिस के मुताबिक, आर्यन दोपहर में बिछिया घाट पर मोबाइल से वीडियो शूट कर रहा था। वीडियो बनाते समय पैर फिसलने या तेज बहाव के कारण वह नदी में बह गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बिछिया थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने बताया कि SDRF की टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी है, लेकिन युवक संभवतः तेज बहाव में दूर बह गया है। शनिवार सुबह अभियान फिर शुरू होगा।

प्रशासन की चेतावनी बेअसर
प्रशासन ने भारी बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए घाटों और वॉटरफॉल से दूर रहने की हिदायत दी थी। इसके बावजूद, रील बनाने की लत के कारण हादसे बढ़ रहे हैं। अधिकारियों ने लोगों से मनोरंजन के लिए जान जोखिम में न डालने की अपील की है। SDRF की टीम पूरी सतर्कता से तलाश में जुटी है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved