Rewa News: पार्क में बैठकर बच्चों से भीख मंगवाने वाले दंपति को छात्रों ने पकड़ा, बुलाई पुलिस

Wednesday, 23 July 2025

/ by BM Dwivedi


रीवा शहर के कॉलेज चौराहे पर स्थित विवेकानंद पार्क में एक दंपति द्वारा बच्चों से भीख मंगवाने का मामला सामने आया है। दोपहर में दंपति कई बच्चों के साथ पार्क पहुंचा और कुछ देर बाद बच्चों को कॉलेज चौराहे पर भीख मांगने के लिए भेज दिया, जबकि वे स्वयं पार्क की कुर्सी पर बैठकर बातें करते रहे। यह घटना टीआरएस कॉलेज के कुछ छात्रों ने देखी, जो पार्क में मौजूद थे। संदेह होने पर छात्रों ने दंपति से बच्चों के बारे में पूछताछ की, तो दंपति ने बच्चों को पहचानने या उनसे किसी रिश्ते से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, दंपति ने आपस में एक-दूसरे को भी न पहचानने की बात कही। छात्रों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दंपति के साथ बच्चों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। लेकिन बाद में पुलिस भी इस घटना से मुकर गई, जबकि इस पूरी घटना का वीडियो है। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved