रीवा के श्यामशाह मेडिकल कॉलेज में जल्द ही 10 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती की जाएगी। डायरेक्टर मेडिकल एजूकेशन (डीएमई) डॉ. अरुण कुमार ने इसकी सहमति दे दी है। यह निर्णय मेडिकल कॉलेज की कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिया गया, जिसमें डीएमई ने ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लिया और 18 बिंदुओं पर चर्चा की।
सीटी स्कैन और एमआरआई के लिए 5-5 टेक्नीशियन की नियुक्ति
बैठक में सीटी स्कैन और एमआरआई जांच के लिए 5-5 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती का फैसला हुआ। इसके साथ ही जांच शुल्क का निर्धारण भी किया गया। डीएमई ने कॉलेज प्रशासन को भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं।लिफ्ट रखरखाव के लिए 3 साल का अनुबंध
अस्पताल के बहुमंजिला भवन में लगी लिफ्ट के रखरखाव के लिए अब एक साल की बजाय 3 साल का अनुबंध किया जाएगा। डीएमई ने निर्देश दिए कि यदि कंपनी का काम संतोषजनक रहा तो अगले साल भी उसे काम दिया जाएगा। वहीं, काम खराब होने पर टेंडर रद्द कर नया टेंडर जारी किया जाएगा।यह निर्णय मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

No comments
Post a Comment