Rewa News: हनुमना-रीवा मार्ग पर आरटीओ की सख्त कार्रवाई, दो बसें जप्त, आठ के चालान

Thursday, 17 July 2025

/ by BM Dwivedi



रीवा आरटीओ विभाग ने हनुमना-रीवा मार्ग पर यात्री बसों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। हनुमना चेक पॉइंट और रीवा परिवहन सुरक्षा स्क्वॉड ने बसों की किराया सूची, परमिट वैधता और अवैध संचालन की गहन जांच की।

जांच में कई बसों में किराया सूची न चस्पा होने और वैध परमिट न होने की अनियमितताएं पाई गईं। आरटीओ टीम ने मौके पर ही दो बसों को दस्तावेजों के अभाव में जप्त किया और आठ बसों के खिलाफ किराया सूची न होने पर चालान जारी किए। अधिकारियों ने बस संचालकों को मोटर वाहन अधिनियम 1988 का पालन करने की कड़ी चेतावनी दी।आरटीओ अधिकारी ने बताया कि यह अभियान यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और नियमित किराया प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए चलाया गया। यात्रियों से किराए और टिकटों की जानकारी ली गई, जिन्होंने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए मनमाने किराए और अवैध संचालन से राहत की बात कही।विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी औचक निरीक्षण जारी रहेंगे ताकि नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों पर अंकुश लगे और यात्रियों को बेहतर सेवाएं मिलें।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved