Weather News: रीवा-मऊगंज में भारी बारिश के रेड अलर्ट के बीच स्कूल बंद, बाढ़ जैसे हालात

Thursday, 17 July 2025

/ by BM Dwivedi

बारिश को लेकर मौसम विभाग के रेड अलर्ट और रात से जारी मूसलाधार बारिश के कारण रीवा और मऊगंज जिले में जगह-जगह जलभराव हो गया है। नदियों और नालों का जल स्तर बढ़ने से सड़कों पर पानी का रेला बह रहा है, जिससे घर से बाहर निकलना खतरनाक हो गया है, खासकर बच्चों के लिए। इसे देखते हुए रीवा और मऊगंज के कलेक्टर ने सभी शासकीय, अशासकीय और सीबीएसई स्कूलों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश जारी किया है। जिसमें कक्षा 1 से 12 ताकि सभी स्कूलें शामिल हैं। बारिश के कारण दोनों जिलों में हालात बिगड़ रहे हैं। निचले इलाकों में पानी भर गया है और बस्तियों के लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के लिए सरकारी स्कूलों को शरण स्थली के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। इस वजह से भी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved