Rewa News: भारी बारिश के बाद उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने लिया जायजा, राहत कार्य तेज करने के निर्देश

Saturday, 12 July 2025

/ by BM Dwivedi



रीवा में भारी बारिश के कारण हुए जलभराव से प्रभावित स्थानीय लोगों की समस्याओं का जायजा लेने के लिए उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रानी तालाब क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई और राहत कार्यों में तत्परता बरतने के निर्देश दिए।

जलभराव से प्रभावित लोगों की सुविधा के लिए नगर निगम का कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय है। साथ ही, गुढ़ चौराहा के शासकीय स्कूल 1 और 2 में रहवासियों के ठहरने और स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज करने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए कदम उठाए हैं। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्थिति पर नजर रखने और त्वरित सहायता सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved