रीवा. विन्ध्य क्षेत्र के गौरव और भारतीय नौसेना के अध्यक्ष एडमिरल दिनेश त्रिपाठी
ने ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय रीवा में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को
प्रेरक उद्बोधन दिया। एडमिरल त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा केवल शस्त्रों
और सीमाओं की निगरानी से ही नहीं होती है। इसके लिए विचारों में स्पष्टता,
उद्देश्य में दृढ़ता और अनुशासन में निरंतरता आवश्यक है। आज का युवा ही कल का
राष्ट्र निर्माता है। युवाओं का दृष्टिकोण और संकल्पशक्ति ही देश की दिशा और दशा
तय करते हैं।
No comments
Post a Comment