रीवा: अतरैला थाना क्षेत्र के देवखर-सेवरिया मार्ग पर शनिवार को एक विशालकाय पेड़ बहकर पुलिया में फंस गया, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। इससे सेमरिया-जवा मार्ग पर आवागमन बाधित होने से सैकड़ों वाहनों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय राहगीर विष्णु द्विवेदी ने बताया कि पेड़ के कारण पुल से आवागमन पूरी तरह बंद है, जिससे कई लोग रास्ते में फंसे हुए हैं। यह मार्ग रोजाना सैकड़ों वाहनों की आवाजाही का प्रमुख रास्ता है, और इसका बंद होना आमजन के लिए मुसीबत बन गया है।तेज बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें
जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले हुई मूसलाधार बारिश के कारण रीवा जिले के तराई क्षेत्र में नदी-नाले उफान पर थे। पानी के तेज बहाव में बहकर आए इस विशालकाय पेड़ ने देवखर ग्राम की पुलिया को अवरुद्ध कर दिया।प्रशासन नदारद, ग्रामीणों के भरोसे सफाई
स्थानीय निवासी प्रदीप तिवारी ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर पेड़ हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई प्रशासनिक अमला मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन तत्काल मशीनरी भेजकर पेड़ को हटवाए, ताकि आवागमन बहाल हो सके।यह मार्ग आसपास के कई गांवों को जोड़ता है और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण है। प्रशासन की उदासीनता से नाराज ग्रामीणों ने शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

No comments
Post a Comment