Shahdol News: हाथियों के आतंक से बुढ़ार रेंज के 6 गांवों में नुकसान, आकाशवाणी से मिलेगी लोकेशन

Monday, 21 July 2025

/ by BM Dwivedi


शहडोल जिले के दक्षिण वनमंडल के बुढ़ार रेंज में चार दलों में बंटे जंगली हाथियों ने हरदी बीट के सारंगपुर, शिल्परी, कठई, कोल्हारू टोला, हरदी और कोदावल गांवों में भारी नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग ने कुल 59 नुकसान के मामले दर्ज किए हैं, जिसमें 31 मकानों को क्षति पहुंची है। हाथियों ने खेतों और घरों को तबाह किया, जिससे कई परिवारों को रात में घर खाली करना पड़ा। ग्रामीण मशाल जलाकर रातभर निगरानी कर रहे हैं।

दक्षिण वन मंडल अधिकारी श्रद्धा पंद्रे ने बताया कि हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने और ग्रामीणों को सुरक्षित रखने के लिए वन विभाग रोजाना प्रेस नोट जारी करेगा। इसमें हाथियों का वर्तमान स्थान और संभावित मार्ग की जानकारी होगी, जिसे आकाशवाणी सुबह-शाम के बुलेटिन में प्रसारित करेगा। ग्राम सुरक्षा समितियों को सतर्क कर दिया गया है और लोगों से हाथियों से दूर रहने की अपील की गई है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved