रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क पार कर रहे चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में चारों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें दो बच्चे शामिल हैं। मरने वाले तीन लोग एक ही परिवार के थे। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, हादसे से पहले तीन लोग पैदल सड़क पार कर रहे थे, जबकि एक व्यक्ति बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद तीन शव काफी देर तक सड़क पर ही पड़े रहे। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया और रीवा-प्रयागराज मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम खुलवाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
सूचना मिलते ही गढ़ और मनगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में गई जानेंरामनरेश साकेत (35), पिता रामसिया साकेत, निवासी ग्राम तेंदुआ कोठार, रुचि साकेत (12), पिता रामनरेश साकेत, निवासी ग्राम तेंदुआ कोठार, रचना साकेत (13), पिता कन्हैया साकेत, निवासी ग्राम तेंदुआ कोठार, कमलेश सिंह (35), पिता रामसिया सिंह, निवासी ग्राम हर्रो की जान चली गई जबकि सुलेखा साकेत, पिता मुन्नीलाल साकेत और सौम्या साकेत, पिता मुन्नीलाल साकेत घायल हुए हैं।
घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर प्रतिभा पाल, कमिश्नर बीएस जामोद और एसपी शैलेंद्र सिंह अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है।

No comments
Post a Comment