Satna News: नहर में गिरते ही आग का गोला बनी कार, बाल-बाल बचे दोनों युवक

Wednesday, 12 November 2025

/ by BM Dwivedi


सतना. सतना जिले के सभापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बिरसिंहपुर-जैतवारा मार्ग पर सभापुर नहर के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद कार में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते वह आग का गोला बन गई। हालांकि, कार में सवार दोनों युवक समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

कार (क्रमांक एमपी 19 सीसी 4626) में सवार पंकज और पुष्पेंद्र बिरसिंहपुर से जैतवारा ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। दुर्घटना रात करीब 9 बजे हुई। आग इतनी विकराल थी कि कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल सभापुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने पहुंचकर आग बुझाने और राहत कार्य शुरू किया। कार मालिक अरुण कुमार पांडेय के नाम दर्ज है।दोनों युवक पूर्णतः सुरक्षित हैं और कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved