Rewa News: रीवा में जमीनी विवाद में जेठ ने बहू पर किया प्राणघातक हमला, हालत गंभीर

Friday, 19 December 2025

/ by BM Dwivedi

रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद ने खूनी रंग ले लिया।  गुरुवार शाम जेठ ने घर में घुसकर छोटे भाई की पत्नी पर लोहे की रॉड और डंडे से प्राणघातक हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे तुरंत संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल महिला मैसी कुशवाहा के पति इंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि उनका अपने बड़े भाई राजमणि कुशवाहा से पुराना जमीनी विवाद चल रहा है। विवाद के कारण ही राजमणि घर में घुस आया और पत्नी पर हमला कर दिया। घटना के समय इंद्र कुमार काम पर गए थे और महिला घर में अकेली थी। उनकी बेटी कमरे में सो रही थी। घटना शाम करीब 4 बजे की है। मारपीट की शिकायत पर गढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी राजमणि कुशवाहा की तलाश कर रही है, जो घटना के बाद फरार बताया जा रहा है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved