सतना। उचेहरा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत करही कला में सरपंच के मोहल्ले सहित वार्ड क्रमांक 2 से 5 तक लाखों रुपये की लागत से कुछ महीने पहले बनी पीसीसी (सीमेंट कंक्रीट) सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सड़क बनते ही उखड़ने लगी है और जगह-जगह से गिट्टी हाथ से आसानी से निकल रही है। वार्डवासियों का कहना है कि जिस उम्मीद से उन्होंने पंचायत प्रतिनिधि को चुना था, वह पूरी नहीं हो पा रही।
वार्डवासियों ने बताया कि सड़क निर्माण के समय सभी खुश थे कि अब चलने लायक रास्ता मिलेगा, लेकिन बमुश्किल 5 महीने बीतते ही सड़क अपनी असलियत दिखाने लगी। सड़क के साथ-साथ नाली निर्माण का काम भी अधूरा पड़ा है। महीनों से खुदे गड्ढे सड़क पर पड़े हैं, जो आए दिन दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। इस लापरवाही से गांव में असंतोष बढ़ता जा रहा है।
खास बात यह है कि सड़क का निर्माण कार्य स्वयं ग्राम पंचायत ने ही कराया है। वार्डवासियों ने गुणवत्ताविहीन निर्माण की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (ऑनलाइन) पर दर्ज कराई है और जल्द जांच कर दोषियों पर वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।
जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) ओपी अस्थाना ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द जांच कराने का आश्वासन दिया है।
पंचायती राज संस्था के कार्यकाल की विदाई नजदीक आ रही है, ऐसे में विकास कार्यों की यह हालत गांव के विकास पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। अब देखना यह है कि शिकायत के बाद संबंधित जिम्मेदारों पर कब तक कार्रवाई होती है। वार्डवासियों का कहना है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

No comments
Post a Comment