मऊगंज। जनपद पंचायत मऊगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत पन्नी में सरपंच पद के उपचुनाव का परिणाम घोषित हो गया है। महेंद्र मिश्रा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामश्रय मिश्रा को 322 वोटों के बड़े अंतर से हराकर सरपंच पद पर कब्जा जमाया। उन्हें कुल 855 मत प्राप्त हुए।
इस जीत से करीब सात महीने से रिक्त पड़ा सरपंच पद भर गया। उपचुनाव में कुल चार प्रत्याशी मैदान में थे। यह चुनाव पूर्व सरपंच स्वर्गीय रामदरश मिश्रा के आकस्मिक निधन के कारण जरूरी हुआ था। मतदान 29 दिसंबर को हुआ था और परिणाम आज घोषित किया गया।परिणाम आने के बाद महेंद्र मिश्रा के समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई और जश्न मनाया गया।ये उपचुनाव परिणाम स्थानीय स्तर पर राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकते हैं और क्षेत्र में कांग्रेस समर्थकों का मनोबल बढ़ाने वाले साबित हो रहे हैं।

No comments
Post a Comment