रीवा। जिला पंचायत वार्ड क्रमांक 16 के उपचुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मृत्युंजय मिश्रा विजयी घोषित किए गए हैं। यह सीट पूर्व सदस्य अश्वनी प्रसाद मिश्रा के निधन के बाद खाली हुई थी। मृत्युंजय मिश्रा स्वर्गीय अश्वनी प्रसाद मिश्रा के पुत्र हैं। उनकी जीत से यह महत्वपूर्ण सीट कांग्रेस के खेमे में बरकरार रही।
इस परिणाम से भारतीय जनता पार्टी को दो दिनों के अंदर तीसरा बड़ा झटका लगा है। परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशी के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और जश्न का माहौल बन गया। मतगणना की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। चुनाव अधिकारियों ने परिणाम की औपचारिक घोषणा कर दी है।

No comments
Post a Comment