Rewa News : रीवा में 108 एंबुलेंस की भीषण टक्कर से बाइक सवार युवक की मौ#त

Sunday, 18 January 2026

/ by BM Dwivedi

रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हिनौता मोड़ के पास बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 108 एंबुलेंस से टकराने के कारण बाइक सवार दो युवकों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के मुताबिक दो चचेरे भाई बाजार से बाइक पर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। 

मृतक की पहचान ज्ञानेंद्र रावत के रूप में हुई है, जबकि गंभीर रूप से घायल कुलदीप रावत दोनों निवासी ग्राम मोहरावा हैं। दोनों युवकों को तत्काल उसी 108 एंबुलेंस से संजय गांधी अस्पताल रीवा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने ज्ञानेंद्र रावत को मृत घोषित कर दिया। कुलदीप रावत का उपचार जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया है कि, हादसे के बाद 108 एंबुलेंस मौके से भागने की कोशिश में निकल गई, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया। लोगों ने एंबुलेंस को थाने पहुंचाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने एंबुलेंस को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved