Rewa News : छोटी दरगाह क्षेत्र में सरेराह युवक को बेरहमी से पीट, वीडियो वायरल

Sunday, 18 January 2026

/ by BM Dwivedi

रीवा शहर के छोटी दरगाह क्षेत्र के पास बीच सड़क पर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि मामूली बातचीत के बाद दो युवकों ने युवक को सड़क पर बैठा लिया और डंडों से जमकर हमला कर दिया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट इतनी तेज और बेरहम थी कि युवक खुद को बचाने की स्थिति में भी नहीं था। घटना के समय राहगीर मौके पर मौजूद थे, लेकिन अचानक हुई हिंसा के कारण कोई भी बीच-बचाव नहीं कर सका। 

घायल युवक को भिक्षावृत्ति करने वाला बाबा बताया जा रहा है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक सड़क पर बैठा नजर आ रहा है और उस पर डंडों से लगातार वार किए जा रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। मामले को लेकर विभिन्न हिंदू संगठनों ने गहरा आक्रोश जताया है। 

संगठनों ने इसे सुनियोजित हमला करार देते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। अमहिया थाना पुलिस ने मामले में दो आरोपियों साहिल खान और अहमद खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा जांच जारी है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved