Rewa News : रीवा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 200 जोड़ों का शुरू हुआ नया जीवन

Friday, 23 January 2026

/ by BM Dwivedi

रीवा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह और निकाह योजना के अंतर्गत शुक्रवार को एक भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मार्तण्ड क्रमांक तीन के मैदान में हुए इस कार्यक्रम में कुल 200 जोड़ों ने एक-दूसरे के साथ परिणय सूत्र में बंधकर नया जीवन शुरू किया। यह योजना मध्य प्रदेश शासन द्वारा गरीब, निर्धन और कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए संचालित की जा रही है, जिसके तहत सामूहिक विवाह व निकाह करवाए जाते हैं और प्रत्येक जोड़े को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved