रीवा जिले के बैकुंठपुर कस्बे में एक भीषण सड़क हादसे ने एक युवक की जान ले ली है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर बाइक सवार युवक और ट्रेलर ट्रक दोनों बैकुंठपुर से रीवा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक सवार युवक ट्रेलर ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गया, जिससे वह घटनास्थल पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही बैकुंठपुर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है, जबकि ट्रेलर ट्रक को जब्त कर लिया गया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है।

No comments
Post a Comment