Rewa News : ट्रक ने कई बाइकों को मारी टक्कर, 5 लोग गंभीर रूप से घायल, ड्राइवर फरार

Friday, 2 January 2026

/ by BM Dwivedi

रीवा शहर के पड़रा रेलवे ओवरब्रिज पर गुरुवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने एक के बाद एक कई मोटरसाइकिल सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की वजह से बाइक सवार हवा में उछलकर दूर जा गिरे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस भीषण सड़क हादसे में लगभग 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है और अभी उनकी पहचान नहीं हो पाई है। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। 

स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और एंबुलेंस तथा निजी वाहनों की मदद से घायलों को संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ब्रिज पर लगे जाम को हटवाकर यातायात बहाल कराया गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। ब्रिज तथा आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी वाहन और चालक की शिनाख्त की जा सके। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved