रीवा जिले के चाकघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत सतपुरा में बीते दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 वर्षीय मासूम बच्चे की उपचार के दौरान आज मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हुए बच्चे को SGMH रीवा में भर्ती किया गया था। परिजनों के अनुसार, सतपुरा निवासी लव हरिजन घर से नजदीकी किराना दुकान में सामान खरीदने गया था। सामान लेकर लौटते समय रास्ते में एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन बच्चा नहीं बच सका। घटना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया। चाकघाट पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments
Post a Comment