Rewa News : रीवा में 82 वर्षीय आदिवासी बुजुर्ग महिला के साथ दु#ष्कर्म

Sunday, 4 January 2026

/ by BM Dwivedi

रीवा जिले के सिरमौर थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां 82 वर्षीय आदिवासी बुजुर्ग महिला के साथ उनके पड़ोस में रहने वाले युवक सुग्गा साकेत ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पीड़िता घर में अकेली थीं, जब आरोपी ने रात के अंधेरे में घर में घुसकर पहले उनका गला दबाया और बेहोश होने पर यह घिनौना अपराध अंजाम दिया। पीड़िता का आरोप है कि घटना 10 दिसंबर की रात करीब 1 बजे हुई। वे घर पर अकेली थीं क्योंकि उनके परिवार के सदस्य मजदूरी के लिए बाहर गए थे। 

आरोपी ने उनकी छाती पर बैठकर गला दबाया, जिससे वे बेहोश हो गईं। इसके बाद उसने दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि उन्हें लगा कि उनके प्राण छूट जाएंगे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें लेकर सिरमौर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई, लेकिन वहां न तो एफआईआर दर्ज हुई और न ही मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद पीड़िता और उनके परिजन रविवार को महिला थाने पहुंचे। मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आने पर महिला थाने में एफआईआर दर्ज की गई और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा कायम किया गया है और मामले की जांच चल रही है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved