सिंगरौली शहर के व्यस्त माजन मोड़ मुख्य चौराहे पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक अज्ञात महिला ने अचानक सड़क पर लेटकर यातायात पूरी तरह बाधित कर दिया। इस घटना से चौराहे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन ठप हो गया। मौके पर मौजूद वाहन चालकों और राहगीरों ने महिला को सड़क से हटाने की कोशिश की, लेकिन महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी और हंगामा करने लगी। इससे उसे हटाना काफी मुश्किल हो गया। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है और वह कहां की रहने वाली है, इसकी भी जानकारी नहीं मिल पाई है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि महिला या तो नशे की हालत में थी या मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। काफी मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद लोगों ने महिला को सड़क किनारे कराया, जिसके बाद बाधित यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments
Post a Comment